Breaking News

Ballia News :- अंडरपास की मांग को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, NHAI अधिकारी का पुतला फूंका

Spread the love

छठे दिन भी जारी रहा आंदोलन, कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर कछुआ और ओझा कछुआ ग्राम सभा के किसानों एवं ग्रामीणों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा।

शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का आक्रोश उस समय बढ़ गया जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (NHAI) के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर आवागमन बहाल कराया।

NHAI ballia.

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित अंडरपास नहीं बनने से दोनों ग्राम सभाओं के हजारों लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित होगा। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जबकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और कृषि कार्यों में प्रयुक्त वाहन भी आसानी से गांव तक नहीं पहुंच सकेंगे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई दिनों से धरना जारी होने के बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि उनकी समस्या सुनने पहुंचा और न ही NHAI का कोई वरिष्ठ अधिकारी। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अंडरपास निर्माण की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में आजाद भोला पांडेय, कल्याण सिंह, प्रधान बलराम यादव, चुनमुन दुबे, लीलावती देवी, कलावती देवी, ननकी देवी, राधिका देवी, शिवशंकर राम, विनोद ओझा, नमो नारायण चौबे, दीनदयाल मिश्रा, पूर्व प्रधान योगेंद्र राम, जुम्मादीन अंसारी, पिंटू पांडेय, दिनेश चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंडरपास के बिना क्षेत्र की आबादी विकास परियोजना के बीच फंस जाएगी। यदि प्रशासन और NHAI ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को आमरण अनशन और बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *