Breaking News

Ballia News :- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दी श्रद्धांजलि

Spread the love

चंद्रशेखर उद्यान में माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, जननायक के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जननायक चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर के आदर्श और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

चंद्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जननायक के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से चंद्रशेखर के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने चंद्रशेखर उद्यान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर जननायक को नमन किया।

कार्यक्रम में अनिल सिंह, मनोज सिंह, उत्कर्ष सिंह, पूर्व चेयरमैन श्याम बहादुर सिंह, उमाशंकर पाठक, दिनेश सिंह, अखिलेश सिन्हा, अमित सिंह बघेल, विवेक सिंह, तेजा सिंह, जितेंद्र सिंह, भानुप्रकाश सिंह ‘बबलू’, सम्राट कुंवर, हरि सिंह, दीनबंधु सिंह, अजीत सिंह, शिवजी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

sarvadharm prarthana sabha ballia

जननायक को नमन करने उमड़ी भीड़

चंद्रशेखर उद्यान में सुबह से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *