Breaking News

Ballia News: 70 लाख का ऑक्सीजन प्लांट, फिर भी सिलिंडर के भरोसे चल रहा जिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर

Spread the love

रोजाना 25 ऑपरेशन, लेकिन केंद्रीय ऑक्सीजन सप्लाई नहीं; सीएमएस बोले- प्लांट से कनेक्शन नहीं मिला

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जिला अस्पताल परिसर में वर्ष 2021 में करीब 70 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लाभ अब तक नए भवन में संचालित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को नहीं मिल सका है।

अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से कई विभागों में आपूर्ति की जा रही है, लेकिन नए ओटी तक पाइपलाइन नहीं पहुंचाई गई है। ऐसे में मरीजों को आज भी ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे ऑपरेशन कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 25 ऑपरेशन होते हैं। इनमें लगभग 10 ऑर्थोपेडिक और 15 सामान्य सर्जरी के मामले शामिल रहते हैं। इसके बावजूद आधुनिक भवन के ऑपरेशन थिएटर को केंद्रीय ऑक्सीजन सप्लाई से नहीं जोड़ा जा सका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऑपरेशन थिएटर में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति मरीजों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से विकसित स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद ओटी का सिलिंडरों पर निर्भर रहना कई सवाल खड़े करता है।

क्या बोले जिम्मेदार?

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि नए भवन के ऑपरेशन थिएटर तक ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई नहीं पहुंचाई गई है। वर्तमान में वहां सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *