Breaking News

Ballia News :- कैंसर से जंग हार गए सीआईएसएफ के जवान, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

पांडेय टोला निवासी मनोज कुमार पांडेय का वाराणसी में उपचार के दौरान निधन, पचरुखिया गंगा घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आतिश उपाध्याय, बलिया

हल्दी थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी सीआईएसएफ के जवान मनोज कुमार पांडेय (45) का शुक्रवार देर शाम कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उमड़ पड़े। इसके बाद पचरुखिया गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष पांडेय ने मुखाग्नि दी।

CISF jawan death ballia

परिजनों के अनुसार मनोज कुमार पांडेय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती पटना में थी। ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उनका उपचार वाराणसी में कराया जा रहा था, जहां शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पचरुखिया गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मनोज कुमार पांडेय अपने पीछे पिता राजेंद्र पांडेय (सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त), माता शांति देवी, पत्नी गीता पांडेय, 16 वर्षीय पुत्री पलक और 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष पांडेय को छोड़ गए हैं। परिजनों के करुण क्रंदन से घाट का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।

कैंसर से चल रही थी लंबी लड़ाई

सीआईएसएफ में तैनात मनोज कुमार पांडेय की तबीयत ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी। जांच में कैंसर की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *