Breaking News

Ballia :- मेडिसिटी आई केयर का भव्य उद्घाटन, बलिया को मिली आधुनिक नेत्र उपचार की सौगात

Spread the love

Ballia :- उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया उद्घाटन

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

शहर के महिला हॉस्पिटल रोड (अधिवक्ता नगर) में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया। यहां ‘मेडिसिटी आई केयर’ अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया, जिससे जिले के लोगों को अब आधुनिक नेत्र जांच और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

Ballia_mantri_ne_kiya_udghatan.
Ballia

अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बलिया जैसे शहर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार सराहनीय है। इससे लोगों को आंखों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी।

अस्पताल प्रबंधन का दावा

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में आंखों की जांच और इलाज के लिए आधुनिक एवं हाई-टेक मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रेटिना संबंधी समस्याओं और दृष्टि दोष की सटीक जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. दानिश, डॉ. रुखशंदा, डॉ. आफताब आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों को एक विश्वसनीय और आधुनिक नेत्र चिकित्सा केंद्र की सुविधा मिल गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *