Breaking News

Ballia :- मेडिसिटी आई केयर में लगा मुफ्त नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच

Spread the love

मेडिसिटी आई केयर में गुरुवार को लगा मुफ्त नेत्र जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

शहर के महिला अस्पताल रोड (अधिवक्ता नगर) स्थित मेडिसिटी आई केयर में गुरुवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में करीब 100 मरीजों की आंखों की जांच और उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नेत्र संबंधी रोगों के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया।

शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखराना एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आंखों में जलन, धुंधला दिखाई देना, एलर्जी और अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार और सर्जरी संबंधी सलाह भी दी गई।

चिकित्सकों डॉ रेखराना ने बताया कि नियमित नेत्र जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। विशेष रूप से मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों को समय-समय पर आंखों की जांच करानी चाहिए।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। शिविर में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *