Breaking News

Ballia News :- बलिया-बैरिया हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

बादिलपुर गांव के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के डांगरबाद बेलहरी निवासी राज प्रताप यादव (21) अपनी बाइक से हल्दी की ओर से घर लौट रहे थे। वहीं, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सुजीत यादव अपनी बाइक से गांव से बलिया की ओर जा रहे थे। बादिलपुर गांव के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची हल्दी थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राज प्रताप यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुजीत यादव का इलाज जारी है।

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

राज प्रताप यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

हल्दी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *