Breaking News

Ballia News: भरखरा चट्टी पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा चट्टी पर सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी श्रीनाथ चौहान उर्फ राणा पुत्र हृदय चौहान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ चौहान सिकंदरपुर से मोटरसाइकिल से बलिया की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे भरखरा चट्टी के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना दोपहर करीब एक बजे मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही हो सकेगी।

Ballia bharkhra sadak hadsha

नौ माह की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पत्नी मीना (25) नौ माह की गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गईं और बार-बार बेहोश होती रहीं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोच्चि में करता था वेल्डिंग का काम

श्रीनाथ चौहान कोच्चि की एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *