वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
फेफना-बलिया रेलखंड पर शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के वैना रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 72/26 के समीप शनिवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सागरपाली गांव निवासी दिनेश सिंह (40) पुत्र स्वर्गीय रामजी सिंह के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
पुलिस का कहना है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रात में मिली घटना की सूचना
स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फेफना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

