Breaking News

Ballia News :- फायर सेफ्टी जांच में बड़ा खुलासा, स्वाद रेस्टोरेंट सील; एक को छोड़ अधिकांश होटल मानकों पर फेल

Spread the love

लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन का अभियान, बिना एनओसी और सुरक्षा व्यवस्था वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद प्रदेशभर में चल रहे फायर सेफ्टी जांच अभियान के तहत शनिवार को बलिया प्रशासन ने शहर के होटलों और प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। गंभीर खामियां मिलने पर स्वाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य होटल संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के आर्यन होटल, वैशाली होटल, एलएंडजी इन, उत्सव होटल समेत 18 से अधिक होटल और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, भवन सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों की पड़ताल की गई।

अधिकारियों के अनुसार आर्यन होटल को छोड़ अधिकांश प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली। स्वाद रेस्टोरेंट में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया। वहीं एलएंडजी इन में भी गंभीर खामियां पाए जाने पर संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एक होटल संचालक और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हो गया।

सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने कहा कि बिना फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों के कोई भी होटल या प्रतिष्ठान संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ballia swad hotel seal

लखनऊ हादसे के बाद बढ़ी सख्ती

हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शासन ने सभी जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी जांच के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बलिया में भी अभियान चलाया जा रहा है।

फायर एनओसी और आपात निकास पर विशेष नजर

जांच के दौरान अधिकारियों ने फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना और किचन की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *