Breaking News

District Hospital Ballia :- मानदेय नहीं मिला तो ठप हुई सफाई व्यवस्था, छह घंटे तक जिला अस्पताल में पसरी रही गंदगी

Spread the love

इमरजेंसी से ट्रामा सेंटर तक कूड़े का अंबार, भुगतान के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जिला अस्पताल में शनिवार को सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते करीब छह घंटे तक सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, वार्ड और अस्पताल परिसर में कूड़े का अंबार लग गया। मेडिकल वेस्ट का भी समय पर निस्तारण नहीं हो सका। सफाईकर्मियों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया। मामले की जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी प्राइम ने आनन-फानन में सफाईकर्मियों का बकाया मानदेय जारी किया। भुगतान मिलने के करीब छह घंटे बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौटे और अस्पताल परिसर की सफाई शुरू की।

सफाईकर्मियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी कई माह तक मानदेय का भुगतान लंबित रहा था। उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी समय से भुगतान नहीं करती, जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।

इमरजेंसी तक प्रभावित रही व्यवस्था

हड़ताल के दौरान इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और विभिन्न वार्डों में सफाई नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल वेस्ट भी कई घंटे तक जमा रहा।

भुगतान के बाद खत्म हुई हड़ताल

अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी ने बकाया मानदेय का भुगतान किया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम शुरू किया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *