Breaking News

Ballia News :- पटाखे से शुरू हुआ विवाद, आखिर क्यों रुक गई दुल्हन की विदाई?

Spread the love

द्वाराचार के दौरान मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नरहीं थाना क्षेत्र के कोरन्टाडीह चौकी अंतर्गत कोटवा सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार रात बारात के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूल्हे ने दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के प्रयास से मामला शांत हुआ, जिसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई।

जानकारी के अनुसार कोटवा सिकंदरपुर निवासी सुरेश चौधरी के यहां बिहार के बक्सर जिले से बारात आई थी। द्वाराचार के दौरान बाराती पटाखे छोड़ रहे थे। आरोप है कि अधिक पटाखेबाजी का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन देर रात फिर विवाद भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे।

मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना से नाराज दूल्हे ने दुल्हन को विदा कराने से इनकार कर दिया। मामला कोरन्टाडीह पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद दूल्हा विदाई के लिए तैयार हुआ और शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई।

पटाखे से शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत द्वाराचार के दौरान अधिक पटाखा फोड़ने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोरन्टाडीह चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई सकुशल कराई गई।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *