Breaking News

Ballia News :- घर लौट रहा था टेंपो चालक, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि मौके पर चली गई जान?

Spread the love

घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, टेंपो में फंसा रहा शव

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

उभांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव वाहन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मोनू राजभर (23) पुत्र श्रीवास्तव राजभर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे टेंपो लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद शव काफी देर तक क्षतिग्रस्त टेंपो में फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

टक्कर के बाद टेंपो में फंसा रहा शव

हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का शव वाहन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

उभांव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *