Breaking News

Ballia News :- खेत में लगे कंटीले तार में दौड़े करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Spread the love

सुबह खेत देखने गए थे किसान, घटना से परिवार में मचा कोहराम

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नगरा-गड़वार मार्ग स्थित बलेसरा गांव में मंगलवार सुबह खेत में लगाए गए कंटीले तार में करंट उतर जाने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार बलेसरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (62 वर्ष) मंगलवार सुबह अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कंटीले तार में करंट कैसे प्रवाहित हुआ।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *