Breaking News

Ballia News :- एक टक्कर और खत्म हो गया सफर! बलिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Spread the love

साइकिल सवार पूजन सामग्री विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक पर कार्रवाई की तैयारी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पूजन सामग्री बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

पूजन सामग्री बेचकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी काशीनाथ केसरी (60) सोमवार को रेवती क्षेत्र स्थित घरभरन बाबा स्थान पर आयोजित यज्ञ में पूजन सामग्री बेचने गए थे। देर शाम वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरया काली मंदिर के पास दिमागी चट्टी के समीप बैरिया की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

घटना की सूचना मिलते ही हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

काशीनाथ केसरी अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह वर्षों से यज्ञ, धार्मिक आयोजनों और गंगा घाटों पर पूजन सामग्री बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक पुत्र धनजी केसरी रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। जबकि दो पुत्रियों गुड़िया और पूजा की शादी हो चुकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि काशीनाथ बेहद मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।

ट्रेलर पुलिस के कब्जे में

हल्दी थाना प्रभारी राजू कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *