Breaking News

Ballia Breaking :- कटहल नाला में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

पुलिस हर पहलू से मामले की कर रही जांच, पूछताछ जारी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

शहर के व्यस्ततम चित्तू पांडेय चौराहा स्थित कटहल नाला में शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले में नवजात का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Ballia-Navjat-ka-mila-shaw
नवजात शिशु का मिला शव

फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को यहां किसने और कब फेंका। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *