Breaking News

Ballia District Hospital :- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला अस्पताल में हुआ पौधरोपण

Spread the love

पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सुजीत कुमार यादव ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Ballia-cms-plant

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

इस अवसर पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. यशवंत सिंह, स्टाफ नर्स मीरा राय सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया और लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *