Breaking News

Ballia News :- बधाई को लेकर विवाद के बाद किन्नरों का थाने पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

Ballia :- दतहां गांव में मारपीट का आरोप, घंटों चली नोकझोंक के बाद शांत हुआ मामला

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां गांव में बधाई मांगने के दौरान हुए विवाद और कथित मारपीट के मामले को लेकर बुधवार को किन्नरों ने रेवती थाने पर जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, दतहां गांव निवासी संजीत साहनी के घर तीन माह पूर्व पुत्र का जन्म हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सहतवार क्षेत्र की किन्नर सुनीता, काजल, प्रिया और अनु सोमवार को बधाई गाने पहुंची थीं, लेकिन उस दिन बिना बधाई लिए लौट गईं। मंगलवार को किन्नरों की टीम दोबारा पहुंची, जहां बधाई की रकम को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। बुधवार को सुनीता किन्नर अपने साथियों के साथ रेवती थाने पहुंची और आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके कान का टप्स और सोने की चेन गायब हो गई। इस दौरान थाने पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर भी हुई नोकझोंक

मामले की सूचना मिलने पर रेवती क्षेत्र की किन्नर टीम की मुखिया मीरा किन्नर भी थाने पहुंच गईं। इस दौरान रेवती और सहतवार क्षेत्र की किन्नर टीमों के बीच क्षेत्रीय अधिकार और बधाई क्षेत्र को लेकर भी तीखी नोकझोंक हुई।
करीब कई घंटे चले हंगामे के बाद मीरा किन्नर के हस्तक्षेप और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सहतवार की किन्नर टीम वापस लौट गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *