Breaking News

Ballia :- 35 बेड वाले मेडिकल वार्ड का शौचालय बना कबाड़घर, अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में

Spread the love

जिला अस्पताल में फैली दुर्व्यवस्था सीधे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया के सरकारी अस्पताल से एक अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है। जहाँ जिला अस्पताल के 35 बेड वाले मेडिकल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों के लिए बना शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।

शौचालय अब उपयोग से ज्यादा कबाड़ रखने की जगह बन गया है। अंदर गंदगी फैली हुई है और खाली पानी की बोतलों का ढेर लगा हुआ है। वहीं शौचालय का दरवाजा भी टूटा पड़ा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Ballia_marij
Ballia :- जिला अस्पताल के मेडिकल स्थित शौचालय

मेडिकल वार्ड में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शौचालय की हालत खराब होने के कारण लोगों को दूसरे वार्डों तक जाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में गंदगी और बदबू से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये के बजट वाले जिला अस्पताल में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

मरीजों के तीमारदारों ने बताई परेशानी

रवि ने बताया कि शौचालय में इतनी गंदगी है कि अंदर जाना मुश्किल हो गया है। सफाई समय से नहीं होती और पानी की खाली बोतलें भरी पड़ी हैं।

रोहित ने कहा कि दरवाजा टूट जाने से लोगों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

अभिषेक ने बताया कि अस्पताल में मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं तक ठीक नहीं हैं।

करन ने कहा कि मेडिकल वार्ड का शौचालय अब स्टोर रूम जैसा दिखाई देता है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो मरीजों की परेशानी और बढ़ेगी।

बोले जिम्मेदार

इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि शौचालय के दरवाजे का मरम्मत कार्य चल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *