Breaking News

Ballia अंडरपास की मांग को लेकर पांचवें दिन बिगड़ी अनशनकारी की तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

चार दिन से चल रहा था क्रमिक अनशन, अब तक नही हुई सुनवाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ ग्राम सभा में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरना स्थल पर बैठे अनशनकारी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आजाद भोला पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होने पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

धरने का नेतृत्व कर रहे आजाद भोला पांडेय ने इससे पहले कहा था कि अंडरपास नहीं बनने से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

धरने में कल्याण सिंह, प्रधान बलराम यादव, गोलू दुबे, जयप्रकाश गुप्ता, दिनेश चौबे, पिंटू पांडेय, राजकुमार खरवार, गगन पांडेय, आनंद विजय पांडेय, दीपक साहू, रमेश सिंह, अनिल यादव, छोटू यादव, राकेश दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *