Breaking News

Ballia News :- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 11 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

दर्जी, धोबी, हलवाई व कुम्हार ट्रेड में प्रशिक्षण का अवसर, अन्य ट्रेडों की तिथि बाद में होगी घोषित

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत फिलहाल दर्जी, धोबी, हलवाई एवं कुम्हार ट्रेड के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

जिला उपायुक्त उद्योग ने बताया कि लोहार, राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई एवं मोची सहित अन्य ट्रेडों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और साक्षात्कार की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।

इन ट्रेडों में अभी हो रहे आवेदन

दर्जी, धोबी, हलवाई, कुम्हार। अंतिम तिथि : 11 जुलाई 2026

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ।

इन ट्रेडों की तिथि बाद में होगी घोषित

लोहार, राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई एवं मोची ट्रेड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और चयन हेतु साक्षात्कार की सूचना विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

कहां करें आवेदन

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया से संपर्क किया जा सकता है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *