Breaking News

हल्दी चट्टी पर भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही ट्रांसजेंडर समुदाय की टीम पर मौत का साया, एक की मौत, पाँच गंभीर

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। हल्दी चट्टी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। देर रात लगभग 12:30 बजे टेम्पू और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रांसजेंडर की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पू में कुल छह लोग सवार थे, जो बारात में कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू सड़क किनारे जा पलटा और उसमें सवार यात्री दूर तक जा गिरे।

एक की मौत, पाँच गंभीर

हादसे में 25 वर्षीय जोया, निवासी दिल्ली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में शामिल हैं—

शिलकी (25), निवासी त्रिपुरा

रूपा राय (35), निवासी कचढ़ापाड़ा

दोना, निवासी पश्चिम बंगाल

स्वीटी (20), निवासी बंगाल

आशा (20), निवासी कोलकाता

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को उठाकर 112 नंबर की सहायता से जिला अस्पताल पहुँचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

दुर्घटना ग्रस्त टेम्पू
दुर्घटना ग्रस्त टेम्पू

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायल सभी ट्रांसजेंडर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बारात में कार्यक्रम करने के बाद वे टेम्पू से अपने रहने के स्थान की ओर जा रहे थे। हादसा हल्दी चट्टी के पास हुआ, जहाँ रात में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहती है। कम रोशनी और वाहनों की तेज गति को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार टक्कर के वास्तविक कारणों की जाँच जारी है।

परिजनों और साथियों में मातम

मृतक जोया के साथी घटना के बाद से सदमे में हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि सभी काफी घबराए हुए थे और बार-बार हालात के बारे में पूछते रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *