Breaking News

Ballia News :- हरिकीर्तन कर लौट रहे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव में सनसनी

Spread the love

रास्ते में पड़ोसी पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हरिकीर्तन कर घर लौट रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राजदेव पाठक (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजदेव पाठक हरिकीर्तन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे वह हरिकीर्तन का कार्यक्रम समाप्त कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही पड़ोसी उत्कर्ष पाठक ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में एक पुत्र है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह गांव में ही पिता के साथ रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

दुबहड़ थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *