Breaking News

Ballia News :- बलिया में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पीठ में घोंपा चाकू; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

Spread the love

फल खरीदने के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने किया वार, जमीन विवाद की एंगल से जांच; दो संदिग्ध हिरासत में

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिया के पास बुधवार सुबह दिनदहाड़े अधिवक्ता रितेश तिवारी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए, जबकि चाकू घायल की पीठ में ही फंसा रह गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जीराबस्ती निवासी रितेश तिवारी (45) शहर से अपने गांव लौट रहे थे। बहादुरपुर पुलिया के पास एक फल की दुकान पर रुके ही थे कि पीछे से आए बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दो संदिग्ध हिरासत में, जमीन विवाद की जांच

पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घायल का अपने पट्टीदारों से पुराना जमीन विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका था और समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

घायल ने लगाया कार्रवाई न होने का आरोप

घायल पक्ष का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी जाती रही, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि बहादुरपुर पुलिया के पास युवक पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद की जानकारी मिली है। सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *