Breaking News

Ballia News :- बोलेरो से कुचलकर हत्या के मुख्य आरोपित से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Spread the love

तुर्तीपार नहर मार्ग पर ताखा चौकी प्रभारी की टीम से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया आरोपित; तीन अन्य की तलाश जारी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नगरा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा (असनवार) निवासी विनोद उपाध्याय उर्फ चिल्लर की बोलेरो से कुचलकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित सौरभ उपाध्याय को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अन्य तीन आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, ताखा चौकी प्रभारी उदयप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान तुर्तीपार नहर मार्ग स्थित असनवार पुलिया के पास पुलिस और मुख्य आरोपित सौरभ उपाध्याय का सामना हो गया।

पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल तीन अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

बोलेरो से कुचलकर हुई थी विनोद उर्फ चिल्लर की हत्या

कुछ दिन पूर्व नगरा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा (असनवार) निवासी विनोद उपाध्याय उर्फ चिल्लर की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सौरभ उपाध्याय को मुख्य आरोपित नामजद किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले के तीन अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

 

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *