Breaking News

Ballia News :- पहली ही तेज बारिश में डूबा सीएमएस का कक्ष, व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

बारिश ने खोली जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल, परिसर में जलभराव

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया, जबकि नालियों की सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी और मलबा पूरे परिसर में फैल गया। हालात ऐसे हो गए कि मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल के एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कचरे से अटी नालियों का पानी बाहर निकलकर परिसर में फैल गया, जिससे गंदगी का अंबार लग गया। जलभराव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
सबसे अधिक प्रभावित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का कार्यालय रहा, जहां बारिश का पानी कक्ष के भीतर तक पहुंच गया। पानी निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे कार्यालय का नियमित कामकाज भी प्रभावित हुआ।

Ballia hospital jal bharav

सीएमएस कक्ष में जूते-चप्पल बाहर उतारकर पहुंचे लोग

बारिश का पानी सीएमएस कार्यालय में भर जाने से वहां पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को जूते-चप्पल बाहर उतारकर अंदर जाना पड़ा। कर्मचारियों ने पानी निकालने के लिए घंटों प्रयास किया, जिसके चलते कार्यालयीन कार्य भी प्रभावित रहे।

जलभराव से मरीज और महिलाओं की बढ़ी परेशानी

अस्पताल परिसर में जलभराव के कारण मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कठिनाई हुई। छोटे बच्चों को गोद में लेकर आने वाली महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह फिसलन और गंदगी के कारण लोग संभल-संभलकर चलते नजर आए।

नालियों की सफाई पर उठे सवाल

बारिश के दौरान नालियों के ओवरफ्लो होने से एक बार फिर अस्पताल परिसर में जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि यदि समय-समय पर नालियों की सफाई होती, तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती।

अधिकारी बोले

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि तेज बारिश के कारण उनके कक्ष में पानी प्रवेश कर गया था। कर्मचारियों की मदद से पानी निकलवाया गया और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *