Breaking News

Ballia News :- राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज के निर्देश

Spread the love

मासिक समीक्षा बैठक में कई विभागों की प्रगति पर जताई नाराजगी, बैरिया सब-रजिस्ट्रार को शोकॉज व बेल्थरारोड से मांगा स्पष्टीकरण

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। वहीं, खनन विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली किए जाने पर विभाग के कार्यों की सराहना की।

हालांकि बैरिया और बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में खनन राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का खनन न होने पाए।

अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर एफआईआर दर्ज कराई जाए और संबंधित वाहनों को सीज किया जाए। उन्होंने बैरिया के सब-रजिस्ट्रार को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा बेल्थरारोड के सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रसड़ा मंडी के संचालन पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बेल्थरारोड और रसड़ा के तहसीलदारों को मंडी व्यवस्था की नियमित निगरानी कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा परिवहन निगम, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग तथा नगर पालिका परिषद बलिया में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर भी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

illegal mining ballia

अवैध खनन पर सख्ती

डीएम ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर वाहनों को सीज किया जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें।

इन विभागों की वसूली पर जताई नाराजगी

वाणिज्य कर विभाग, रोडवेज (परिवहन निगम), स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, नगर पालिका परिषद बलिया।

बैरिया और बेल्थरारोड पर विशेष कार्रवाई

खनन राजस्व वसूली में लापरवाही पर बैरिया के सब-रजिस्ट्रार को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा बेल्थरारोड के सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *