Breaking News

Ballia News :- मार्बल उतारते समय बड़ा हादसा, तीन मजदूर घायल; एक की हालत गंभीर

Spread the love

सतवार के बहुआरा गांव में ट्रक से मार्बल उतारते समय हुआ हादसा, गंभीर घायल लखनऊ रेफर

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मंगलवार शाम ट्रक से मार्बल उतारते समय हुए हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बहुआरा गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्रक पर लदे मार्बल को उतारा जा रहा था। इसी दौरान अचानक मार्बल खिसक गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान मदन राम (40), अनिल कुमार राम (46) और दद्दन राम (50) निवासी बहुआरा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मदन राम की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं अनिल कुमार राम और दद्दन राम का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

मार्बल गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

एक की हालत गंभीर

घायलों में मदन राम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *