Breaking News

Ballia News :- 45 मिनट तक मौत से लड़ता रहा युवक… आखिर ट्रामा सेंटर में क्यों नहीं मिला समय पर इलाज?

Spread the love

ट्रैक्टर की टक्कर में घायल हुआ था युवक, परिजनों ने ट्रामा सेंटर में लापरवाही का लगाया आरोप

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

शहर से सटे खोरी पाकड़ गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि घायल युवक करीब 45 मिनट तक इलाज के इंतजार में तड़पता रहा, लेकिन समय पर चिकित्सक नहीं मिलने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर निवासी अविनाश प्रजापति (45) पुत्र स्व. डॉ. राजकिशोर प्रजापति के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच वह किसी कार्य से बाइक से निकले। खोरी पाकड़ गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। परिजनों का आरोप है कि करीब 45 मिनट तक युवक इलाज के इंतजार में तड़पता रहा, लेकिन चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचे। बाद में उसकी मौत हो गई।

tractor ki takkar me ghayal huwa tha yuvak

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

trauma centre pr laparvahi ka aarop

मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं

जिस घर में मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

ballia breaking news

इलाज में देरी पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद अविनाश की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *