Breaking News

Ballia News :- घाट से अस्पताल तक जिंदगी की जंग, नहीं बच सकी अज्ञात महिला

Spread the love

शिवरामपुर घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की अस्पताल में मौत, पहचान में जुटी पुलिस

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर अचेत अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतका की पहचान कराने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास में जुटी है।

जानकारी के अनुसार शिवरामपुर घाट के ओहार क्षेत्र में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। महिला की स्थिति गंभीर होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिचला घाट चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों और जनपदों में महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी जा रही है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कोतवाली पुलिस से संपर्क करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *