Breaking News

Ballia News :- जमीन की नापी के लिए मांगी थी रिश्वत? एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ दबोचा

Spread the love

5 हजार लेते गिरफ्तार, शिकायतकर्ता ने अन्य, अधिकारियों की भूमिका पर भी उठाए सवाल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार सोनवानी निवासी अशोक कुमार सिंह ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि जमीन की नापी कराने के लिए संबंधित कानूनगो रामप्रताप द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

बताया जाता है कि बुधवार को तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ता से ₹5,000 लेते समय कानूनगो रामप्रताप को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई।
एंटी करप्शन अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में केवल कानूनगो ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य अधिकारी भी भूमिका में हो सकते हैं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

तहसील परिसर में रही चर्चा

कानूनगो की गिरफ्तारी के बाद तहसील परिसर में दिनभर कर्मचारियों और वादकारियों के बीच मामले की चर्चा होती रही। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *