Breaking News

Ballia Breaking :- पेट्रोल पंप के पास भीषण भिड़ंत: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the love

मंदिर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर घायल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रेवती-सहतवार मार्ग पर गायघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गायघाट निवासी आनंद सिंह (30) सोमवार रात करीब नौ बजे मां पचरूखां देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आनंद सिंह और दूसरी बाइक पर सवार दुधैला गांव निवासी 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रेवती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *