Breaking News

Ballia News :- बरात में मारपीट, फिर घर में मचा मातम! बड़े भाई की बेइज्जती से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Spread the love

बड़े भाई की पिटाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बरात के स्वागत के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बेल्थरा बाजार निवासी जोगिंदर राम की पुत्री नीलम की शादी के लिए रविवार रात सिकंदरपुर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बरात आई थी। बरात के स्वागत के दौरान वाहन चलाने को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी विवाद में कुछ बरातियों ने लड़की पक्ष के रिंकू, मोती और उनके पड़ोसी दिलीप के साथ मारपीट कर दी।
स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया और शादी की रस्में आगे बढ़ीं।

बड़े भाई की हालत देखकर टूट गया छोटा भाई

बताया जाता है कि मारपीट की सूचना मिलने पर दिलीप का छोटा भाई प्रिंस (25) भी मौके पर पहुंचा था। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। परिजनों के अनुसार बड़े भाई के फटे कपड़े और सिर पर लगी चोट से वह काफी व्यथित था।

रात में वह अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एक महीने पहले हुई थी बड़े भाई की शादी

परिजनों के अनुसार प्रिंस अविवाहित था। उसके बड़े भाई दिलीप की शादी लगभग एक माह पूर्व ही हुई थी। दिलीप परिवहन विभाग में कार्यरत हैं। घटना के बाद पिता अशोक, मां और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि आत्महत्या के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरात में विवाद कैसे शुरू हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात के स्वागत के दौरान वाहन संचालन को लेकर विवाद हुआ था। विरोध करने पर कुछ लोगों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी घटना के बाद पूरे घटनाक्रम ने दुखद मोड़ ले लिया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *