Breaking News

Ballia News :- लकड़ी काटने पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

Spread the love

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, इलाज के दौरान तोड़ा दम

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़े एक बुजुर्ग की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अधिसिझुआ गांव निवासी रिखम सिंह (66) शनिवार शाम गांव के किनारे स्थित एक पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़े थे। पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह संतुलन खो बैठे और सिर के बल नीचे गिर गए।

घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल रिखम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बलिया ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई पेड़ों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने विद्युत विभाग से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *