Breaking News

Ballia News :- पीपापुल के समीप मिला अज्ञात अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पहचान कराने का प्रयास जारी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के सामने स्थित पीपापुल के समीप गुरुवार देर शाम एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कुछ चरवाहे पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पीपापुल के पास जमीन पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *