Breaking News

Ballia News :- बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर जेई निलंबित

Spread the love

मुख्य अभियंता की समीक्षा बैठक में खुली व्यवस्थाओं की पोल, एसडीओ को आरोप पत्र और एक्सईएन को नोटिस

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य अभियंता, आजमगढ़ क्षेत्र की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण और ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर सिकंदरपुर ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सिकंदरपुर को आरोप पत्र तथा अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) बांसडीह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बुधवार को कृषि भवन, बलिया में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ने विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, जन शिकायतों, वीआईपी प्रकरणों और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सभी अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी सहायक मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान 1912 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, उपभोक्ताओं के फोन कॉल का जवाब देने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को तय समय सीमा के भीतर बदलने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य अभियंता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *