Breaking News

Ballia CMO :- विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुआ पौधरोपण

Spread the love

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाए

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Ballia News cmo ne kiya paudha ropad
Ballia CMO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू रानी, डॉ. पद्मावती, डॉ. योगेंद्र दास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *