Breaking News

Ballia :- बारात में हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बालक की मौत, जांच जारी

Spread the love

बिहार से आई थी बारात, अचानक गोली लगने से बालक की हुई मौत

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया :

शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पार शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा में आई बारात में शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक का यह है पहचान

मृतक की पहचान 10 वर्षीय वीर यादव पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान खुशी में की जा रही फायरिंग के बीच अचानक गोली चल गई, जो बालक को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है….

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *