Breaking News

Ballia में हाईटेक कॉलोनी की हकीकत: मंत्रियों के इलाके में जलजमाव, टूटी सड़कें और बदहाल पार्क

Spread the love

Ballia के सबसे विकसित कॉलोनी, हालात देख हो जाएंगे हैरान

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दूबे, बलिया

बलिया शहर के आवास विकास कॉलोनी, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व सदर विधायक दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और पूर्व सांसद भरत सिंह का आवास है, वहीं की हालत पहली ही बारिश में बदहाल हो गई है। ‘द बोलता भारत’ की टीम ने पड़ताल किया तो कॉलोनी की जमीनी हकीकत सामने आई, जिसमें अव्यवस्थाओं की लंबी सूची दिखी।

उत्तरप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के क्षेत्र में बदहाली

जिस कॉलोनी में परिवहन मंत्री व सदर विधायक दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का आवास हो, वहां इस तरह की अव्यवस्था सवाल खड़े कर रही है। पूर्व सांसद भरत सिंह का भी यहीं आवास है, बावजूद इसके मूलभूत सुविधाएं तक दुरुस्त नहीं हैं।

Ballia-Colony
Ballia सड़क पर बह रहा नाली का पानी

बदहाल सड़कें बनी लोगो के लिए परेशानी

कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कें हादसे को दावत दे रही हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। लोगों का कहना है कि चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

Ballia-Colony-aawas-vikash
आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में बह रहा नाले का पानी

नालियां ओवरफ्लो, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, जिम्मेदारी बेखबर

आवास विकास कॉलोनी की नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में ही जलजमाव की स्थिति बन जा रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

Ballia Aawas vikash Park
पार्क में बैठे के लिए बना जुगाड़ कुर्सी

पार्कों में न बैठने की व्यवस्था, न खेल की सुविधा

कॉलोनी के पार्क भी बदहाल हैं। कहीं पानी भरा हुआ है तो कहीं बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग ईंट या दीवार के सहारे बैठने को मजबूर हैं। बच्चों के खेलने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है, जिससे पार्कों का उपयोग सीमित हो गया है।

कॉलोनीवासियों का दर्द

अमित दूबे: पहली बारिश में ही हालात खराब हो गए हैं, हर तरफ पानी भर गया है।

सूरज गुप्ता: नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, गंदगी से रहना मुश्किल हो गया है।

अमित चौरसिया: सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं, चलना भी खतरे से खाली नहीं है।

सोनू शर्मा: पार्कों में बैठने की व्यवस्था तक नहीं है, लोग परेशान हैं।

अरुण यादव: कई पार्कों में पानी भरा है, बच्चे खेलने नहीं जा पा रहे हैं।

सूरज यादव: इतनी बड़ी कॉलोनी में ऐसी बदहाली होना शर्मनाक है।

रोहित सिंह: जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिख रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *