Breaking News

Ballia Encounter: किशोर हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love

नौ मार्च को ईंट से कूंचकर की गई थी 15 वर्षीय रौनक यादव की हत्या

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आतिश उपाध्याय, हल्दी

हल्दी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी है। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी जनपद बलिया बताया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर से करीब 300 मीटर पश्चिम मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में जा लगी।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि हल्दी पुलिस ने मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित आरोपी पर गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में लगी है। उसका इलाज सीएचसी सोनवानी में चल रहा है।

बारात जाने की बात कहकर निकला था किशोर

बबुआपुर निवासी नंदजी यादव का 15 वर्षीय पुत्र रौनक यादव उर्फ नकी यादव सोमवार की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह बारात जा रहा है। देर रात बारात लौट आई, लेकिन रौनक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

मंगलवार की सुबह घर से करीब 250 मीटर दूर स्थित एक छोटे से बगीचे में ग्रामीणों ने रौनक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देखा था। उसकी हत्या ईंट से कूंचकर की गई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज यादव और मृतक दोनों पाटीदार हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चल रहा था।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *