Breaking News

Ballia: तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

Ballia बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-मनियर मार्ग स्थित पाण्डेय के पोखरा के पास होली की रात बुधवार करीब नौ बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तेज रफ्तार बोलेरो के दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने से हुई।

कैसे हुआ घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनियर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले सामने चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में कैथवली निवासी नीरज गोंड (20) पुत्र ललन गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैथवली निवासी आकाश गोंड पुत्र आत्मा गोंड और बैरिया निवासी राजेंद्र (40) पुत्र राजा राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुँची पुलिस

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *