Breaking News

Ballia news :- बलिया में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, दो सगे भाई गंभीर घायल

Spread the love

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर सरकारी अस्पताल के पास हुआ हादसा, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर सरकारी अस्पताल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान जितेंद्र कुमार (20) पुत्र भोला राम एवं विशाल कुमार (25) पुत्र भोला राम निवासी बड़ा गांव थाना मनियर के रूप में हुई है। दोनों भाई बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *