Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल

Spread the love

दवा लेने जा रहे दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, रेपुरा गांव में मातम, फरार चालक की तलाश में पुलिस

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान रवि पासवान (22) पुत्र शांत पासवान, निवासी रेपुरा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मंटू चौधरी (17) पुत्र गणेश चौधरी, निवासी रेपुरा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक दवा लेने के लिए हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर की ओर गए थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंटू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *