Breaking News

गोभी जल्दी काली पड़ जाती है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, हफ्तों रहेगी सफेद और ताजा

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

गोभी भारतीय रसोई की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह जल्दी काली और बेजान पड़ने लगती है। कई बार बाजार से लाई गई ताजा फूलगोभी कुछ ही घंटों में दागदार दिखने लगती है, जिससे उसका स्वाद और पोषण दोनों प्रभावित होते हैं।

अगर आप भी गोभी के जल्दी खराब होने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप गोभी को लंबे समय तक सफेद, ताजा और फ्रेश बनाए रख सकते हैं।

गोभी को धोकर रखने की गलती न करें

अक्सर लोग सब्जी लाते ही उसे धोकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन फूलगोभी के साथ ऐसा करना नुकसानदायक होता है। पानी लगते ही गोभी में नमी बढ़ जाती है, जिससे फंगस और काले धब्बे पड़ने लगते हैं। गोभी को तभी धोएं जब उसे पकाना हो। अगर किसी कारण से धोना जरूरी हो, तो पहले उसे अच्छी तरह सुखा लें।

हल्दी और नमक वाला पानी है रामबाण

गोभी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें, उसमें थोड़ा नमक और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। गोभी के टुकड़ों को 5 मिनट के लिए इसमें डालें। इसके बाद निकालकर पूरी तरह सुखा लें। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गोभी को सड़ने से बचाते हैं।

अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर रखें

गोभी को फ्रिज में सीधे रखने के बजाय पहले अखबार या पेपर टॉवल में लपेटें। इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है। फिर इसे छेद वाली पॉलीथिन में रखकर फ्रिज की सब्जी वाली ट्रे में रखें। इससे गोभी को हवा मिलती रहेगी और वह काली नहीं पड़ेगी।

डंठल और पत्ते अलग कर दें

गोभी का मोटा डंठल सबसे पहले खराब होता है और सड़न धीरे-धीरे पूरे फूल तक पहुंच जाती है। स्टोर करने से पहले इसके हरे पत्ते और डंठल काटकर अलग कर दें। चाहें तो सिर्फ फूलों को एयरटाइट डिब्बे में भी रख सकते हैं।

जिप-लॉक बैग से बढ़े शेल्फ लाइफ

अगर गोभी काटकर रखनी हो, तो जिप-लॉक बैग सबसे बेहतर विकल्प हैं। गोभी को पूरी तरह सुखाकर बैग में रखें, हवा निकालकर लॉक कर दें। फ्रीजर में रखने पर गोभी एक महीने तक खराब नहीं होती और स्वाद भी बना रहता है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *