Breaking News

Ballia News :- तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ढाई साल की मासूम की मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

रेवती (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बुद्धिया, पुत्री अल्हा पासवान, की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब बच्ची ढेरे से घर की ओर आते समय सड़क पार कर रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही रेवती थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सड़क पर तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *