Breaking News

Ballia News :- सहतवार में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से एक कि मौत, एक गंभीर—वाराणसी रेफर

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से 21 वर्षीय आदित्य मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मामी विद्या मिश्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, आदित्य रेवती स्थित अपने मामा के गांव से अपनी मामी को बलिया छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि विद्या मिश्र बलिया के एक निजी बैंक में नौकरी करती हैं।

रोज़ की तरह आदित्य उन्हें बैंक छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन बघाव गांव के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी सहतवार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विद्या मिश्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बनारस रेफर कर दिया।

सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *