Breaking News

गोवा अग्निकांड: राज्य सरकार एक्शन मोड में, क्लबमैनेजर गिरफ्तार, पीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nightclub Fire) के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में बीती रात को 12:04 बजे सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

सीएम प्रमोद सावंत ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम प्रमोद सावंत के अनुसार, नाइट क्लब के जनरल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लब के दोनों मालिकों के खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सीएम सावंत ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी भी निगरानी की जाए। नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ सीएम ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं।

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। पीएम मोदी ने मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *