देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़ों के बीच एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा (बलिया) में तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय के खिलाफ फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर नौकरी हासिल करने की पुष्टि हो गई है। मामले में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश ने सीएमओ बलिया को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे गए शासन के पत्र (दिनांक 10 नवंबर 2025) के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रभात राय ने आरोप लगाया था कि कुमुदलता राय ने उम्र घटाकर, हाईस्कूल और इंटर में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर, दोबारा डिग्री के माध्यम से नौकरी हासिल की है।
दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसने शिकायतकर्ता और स्टाफ नर्स दोनों के बयान व दस्तावेज़ों का सत्यापन कराया।
दस्तावेज़ों की पुष्टि में निकला फर्जीवाड़ा
माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि
हाईस्कूल और इंटर के प्रमाणपत्र अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग जन्मतिथि के साथ जारी हुए।
यानी जन्मतिथि बदलकर दो अलग-अलग शैक्षणिक दस्तावेजों का उपयोग किया गया।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कृत्य नियम विरुद्ध है और “तथ्यों को छुपाकर नौकरी प्राप्त करने” की श्रेणी में आता है।
शासन ने कहा—तुरंत मुकदमा लिखें
महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि कुमुदलता राय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए और उसकी प्रति शासन को तत्काल भेजी जाए।
सीएमओ बलिया की पुष्टि
सीएमओ बलिया डॉ. सजीव वर्मन ने कहा—
“शासन से पत्र प्राप्त हो गया है। निर्देशानुसार संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया गया है।”
स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे गंभीर सवाल
लगातार फर्जी नियुक्तियां, गलत जन्मतिथि, दोहरी पढ़ाई के प्रमाणपत्र और फर्जीवाड़े के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की विश्वसनीयता पर भारी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले दो जिलों में नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट का मामला, फिर वरिष्ठ लिपिक की करोड़ों की काली कमाई—और अब स्टाफ नर्स का दस्तावेज़ी खेल।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

