Breaking News

Ballia News: शादी में हुई मारपीट में घायल रंजीत सिंह की मौत, विदेश जाने की तैयारी में था युवक

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रंजीत सिंह (35 वर्ष) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना 24 नवंबर की शाम की है, जब नगपुरा निवासी रंजीत सिंह पुत्र रामजी सिंह एक शादी समारोह में गए थे। वहीं किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान राजभर समाज के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते रंजीत पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रंजीत को पहले सीएचसी रसड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत नाजुक होने पर परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि रंजीत विदेश जाने की तैयारी में था। वह एक महीने पहले ही घर लौटा था और कुछ ही दिनों में विदेश जाने वाला था। उसका वीजा भी आ चुका था, लेकिन इस घटना ने परिवार के सारे सपनों को तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में मातम छा गया है।

चितबड़ागांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *