Breaking News

बलिया में नई आग: करणी सेना ने की मंत्री की ‘जुबान काटने’ की धमकी, 5.51 लाख रुपये के इनाम का ऐलान

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान ने जहां राजनीतिक हलचल मचा रखी है, वहीं इस मुद्दे ने खतरनाक मोड़ तब ले लिया जब करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने मंत्री की “जुबान काटने वाले” को 5 लाख 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है।

क्या कहा करणी सेना नेताओं ने?

एक टीवी चैनल से बात करते हुए कमलेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“अगर मेरे सामने मंत्री संजय निषाद आ गए तो राख लगाकर उनकी जुबान खींच लूंगा। कोई नौजवान उनकी जुबान खींचकर लाएगा तो उसे 5,51,000 रुपये इनाम दूंगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि—
“जो व्यक्ति टिकट बेचकर राजनीति करता है, वह ‘बागी बलिया’ को दलाल कहने की हिम्मत करता है? यह अपमान हम सहन नहीं करेंगे।”

वीडियो वायरल, पुलिस सतर्क

वीडियो सामने आने के बाद जिले भर में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच की जा रही है।

हालांकि, अभी तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई केस दर्ज हुआ है।

बलिया की ऐतिहासिक गौरवगाथा पर चोट

कमलेश सिंह ने कहा—
“यह वही बलिया है जिसने 1942 में खुद को आजाद घोषित किया था। मंगल पांडे, चित्तू पांडे जैसी हस्तियां यहीं की थीं। ऐसे जिले को दलाल कहना बर्दाश्त नहीं।”

राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का तूफान

इस बयान ने सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों को असहज कर दिया है।
कुछ नेताओं ने इसे “असहमति की अति” बताया, जबकि कुछ ने मंत्री के बयान को “निंदनीय” बताकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जिले में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

बढ़ती बयानबाजी और भीड़ की उत्तेजना को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। किसी अनहोनी से बचने के लिए चौक-चौराहों पर गश्त बढ़ा दी गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *